• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Saffron Flag Hoisted at Hanuman Temple on Hanuman Jayanti; Vinay Katiyar Present as Chief Guest.

हनुमान जयंती पर हनुमान मंदिर में लहराया भगवा ध्वज, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे विनय कटियार

हनुमान जयंती के पावन अवसर पर राम मंदिर के परकोटा स्थित हनुमान मंदिर में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर के शिखर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भगवा ध्वज फहराया गया, जिससे पूरे परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस आयोजन में बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ 50 से अधिक साधु-संतों ने सहभागिता की। कुल मिलाकर लगभग 200 विशिष्ट अतिथि इस धार्मिक आयोजन के साक्षी बने।

राम मंदिर परिसर में स्थित उप मंदिरों में इन दिनों ध्वजारोहण की श्रृंखला जारी है।

इसी क्रम में हनुमान जयंती पर यह विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार शेष उप मंदिरों में भी जल्द ही ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों और जयकारों के बीच संपन्न इस आयोजन ने श्रद्धालुओं में खास उत्साह भर दिया।