अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि दिल्ली में हुई कांग्रेस की उच्च स्तरीय संगठनात्मक बैठक में बेरोजगारी, पेपर लीक, महंगाई और किसानों की समस्याओं जैसे जन मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी आगामी 2 महीने तक देशव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। बैठक में बेरोजगारी, NEET-CBSE परीक्षा की अनियमितताओं और गिरती अर्थव्यवस्था के खिलाफ जनता के बीच जाकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। कांग्रेस ने वर्ष 2027 में होने वाले कई राज्यों के चुनावों को देखते हुए बीजेपी और मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जमीनी स्तर पर फुल-प्रूफ प्लान तैयार किया है। बैठक में संगठन के सभी प्रदेश अध्यक्षों, महासचिव प्रभारियों और AICC अधिकारियों के साथ पार्टी के ढांचे को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा, हाल ही में हुई 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की बैठक में भी कांग्रेस ने विपक्षी दलों के साथ मिलकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने और चुनावी धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया था। बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी उपस्थित थे।