रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर। जिले के लिए गर्व की बात है कि रेडियंस स्कूल, रामपुर की छात्राओं ने उत्तराखंड के बाजपुर में आयोजित सीबीएसई इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता में कुमारी मनस्वीऔर अन्वी इन दोनों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में खुशी की लहर है और अभिभावकों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के बाजपुर स्थित मदर खो-खो स्कूल में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से सीबीएसई से संबद्ध 126 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों और बेहतरीन प्रतिस्पर्धा के बीच रेडियंस स्कूल रामपुर की 12 छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की छात्रा कुमारी मनस्वी और अन्वी बहुत अच्छा खेली। जिसमें
विद्यालय की टीम 22 जुलाई 2026 को सुबह 9:00 बजे कोच अमित कुमार एवं मैडम जूही के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी। प्रतियोगिता आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के रहने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं बाजपुर में ही की गई हैं, जिससे खिलाड़ी पूरी एकाग्रता के साथ अपने मुकाबलों की तैयारी कर सकें।
प्रतियोगिता के दौरान रेडियंस स्कूल की छात्राओं ने एक के बाद एक मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की। टीम ने 16 राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया और फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, तेज रणनीति और बेहतरीन तालमेल ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या जैन ने टीम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए छात्राओं, कोच अमित कुमार और मैडम जूही को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय हमेशा खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि टीम फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेगी।
फिलहाल रेडियंस स्कूल की टीम बाजपुर में ही रुकी हुई है और फाइनल मुकाबले की तैयारियों में जुटी है। पूरे रामपुर की निगाहें अब इस निर्णायक मैच पर टिकी हैं। छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया है कि यदि प्रतिभा को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो जिले की बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।
रेडियंस स्कूल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं जिलेवासियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए फाइनल मुकाबले में जीत की अग्रिम बधाई दी है।