वाराणसी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए), वाराणसी शाखा एवं इल्यूजन डेंटल लैब के संयुक्त तत्वावधान में होटल ताज नदेसर पैलेस में “इल्यूजन डेंटल शो–वाराणसी” का आयोजन हुआ। इसमें पूर्वांचल के करीब 150 दंत चिकित्सकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डेंटल इम्प्लांट, डिजिटल वर्कफ्लो, 3डी स्कैनिंग, प्रोस्थेसिस निर्माण एवं आधुनिक शोधों पर जानकारी दी गई डॉ. अली फराज ने सफल इम्प्लांट प्रोस्थेसिस की योजना एवं डिलीवरी, जबकि डॉ. सैली वडकर ने आधुनिक इम्प्लांट डेंटिस्ट्री वर्कफ्लो पर व्याख्यान दिया। “एलाइनर्स इन मॉडर्न-डे डेंटिस्ट्री” पर भी विशेषज्ञों ने विचार रखे। कार्यक्रम में आईडीए वाराणसी के सचिव डॉ. अमर अनुपम, अध्यक्ष डॉ. अभिषेक मिश्रा, संयुक्त सचिव डॉ. प्रशांत सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. जसलोक सिंह, पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. अनिकेत शेट और डॉ. आदित्य शंकर पांडे सहित अनेक चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संचालन इल्यूजन डेंटल लैब के स्टेट हेड शशिकांत शुक्ला ने किया। अंत में डॉ. अमर अनुपम ने अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।