वाराणसी। महादेव सूर्या विनायक बॉक्सिंग एकेडमी, संदाहा रिंग रोड चौराहा के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋषि सिंह का बनारस लौटने पर एकेडमी के खिलाड़ियों ने जोरदार स्वागत किया। ऋषि सिंह 15 से 21 जून तक चीन में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीनियर भारतीय टीम के साथ हिस्सा लेने गए थे। प्रतियोगिता के बाद वे प्रशिक्षण शिविर में रहे और पहली बार बनारस लौटे एकेडमी पहुंचने पर खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। कोच दिलीप कुमार सिंह ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ऋषि सिंह ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच दिलीप कुमार सिंह को देते हुए आगे की तैयारियों पर चर्चा की। इस अवसर पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार और एकेडमी के मुख्य संरक्षक शशिकांत पांडेय ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।