वाराणसी: शिवाला स्थित सी.बी. कॉन्वेंट स्कूल में निःशुल्क चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कुल 25 विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चों को मंच प्रदान करना था, जिन्हें पहले कभी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिला। विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र कुमार एवं उप-प्रबंधक सत्यम प्रजापति ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता में किसी प्रकार की थीम निर्धारित नहीं की गई थी, जिससे बच्चों को अपनी कल्पनाशक्ति के अनुसार स्वतंत्र रूप से चित्र बनाने का अवसर मिला। सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी सोच और रचनात्मकता के आधार पर उत्कृष्ट चित्र प्रस्तुत किए।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम जी चक्रवाल, गुलाब प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता (एडवोकेट), स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चंद्रकांत वर्मा, शुभम प्रजापति (एडवोकेट) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिक्षकगण में सूभ्रा आश, नंदनी, नैना साहानी, खुशनुमा अंसारी, मुमताज बानो, शालू कुमारी एवं गजाला परवीन की सक्रिय भूमिका रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में लाडो, सागर, कृष्णा, आर्यन, रानी, कविता एवं वीर शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।