• Home
  • Uttar Pradesh
  • Fatehpur
  • *One to one and a half feet deep potholes on dilapidated road, hampering movement for 2000 school children*

जर्जर सड़क पर एक से डेढ़ फीट गहरे गड्ढे, 2000 स्कूली बच्चों का आवागमन मुश्किल

रयेपुर के 150 मीटर मार्ग पर इंटरलॉकिंग की मांग, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई_ 

 *खखरेरू/फतेहपुर*   बरयेपुर को जोड़ने वाला करीब 150 मीटर लंबा प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह एक से डेढ़ फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से राहगीरों के साथ स्कूली बच्चों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है  यह मार्ग करीब 10 गांवों के ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख साधन है। इसी रास्ते से बरयेपुर इंटर कॉलेज और कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले करीब 2000 छात्र-छात्राएं प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर सड़क के कारण बच्चे आए दिन फिसलकर गिर जाते हैं। बारिश के दौरान कीचड़ के चलते उनकी स्कूल ड्रेस और किताबें तक खराब हो जाती हैं ग्रामीणों और अभिभावकों के अनुसार मार्ग की बदहाली को लेकर पूर्व में जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी रतनपुर को लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत अथवा निर्माण को लेकर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने प्रशासन से मार्ग की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए करीब 150 मीटर हिस्से में तत्काल इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से करीब 10 गांवों के लोगों के साथ हजारों स्कूली बच्चों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी इस संबंध में खंड विकास अधिकारी धाता राजेंद्र कुमार ने बताया कि सचिव को अवगत करवा कर गड्ढे भरवाने का कार्य किया जाएगा।