बलिया स्टेशन पर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

वाराणसी,  बलिया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान की चोरी के मामले में आरपीएफ, जीआरपी बलिया एवं सीआईबी वाराणसी की संयुक्त टीम ने 19 वर्षीय वाहिद शेख उर्फ गोरख पुत्र महबूब शेख, निवासी मधुबनी, थाना बैरिया, बलिया को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो स्क्रीन टच मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये है पूछताछ में आरोपी ने एक मोबाइल 9 जुलाई की रात बलिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर खड़ी ट्रेन से चोरी करना स्वीकार किया। इस संबंध में जीआरपी बलिया में दर्ज मुकदमे में आरोपी को नामजद किया गया है। उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी टीम में आरपीएफ पोस्ट बलिया के निरीक्षक राज बहादुर सिंह, सीआईबी वाराणसी के कांस्टेबल मो. इजहार, जीआरपी बलिया के उप निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह एवं कांस्टेबल अभिनंदन कुमार शामिल रहे।