इन्फिनिटी लर्न का हाइब्रिड एडवांटेज, जेईई एडवांस्ड 2026 में शानदार प्रदर्शन

ऑल इंडिया रैंक 377: जय सोमानी (इन्फिनिटी लर्न) ऑल इंडिया रैंक 500: शशांक मौर्य (श्री चैतन्या अकादमी, वाराणसी) ऑल इंडिया रैंक 769: निशांक व्यास (श्री चैतन्या अकादमी, बेंगलुरु)

लखनऊ: श्री चैतन्या द्वारा संचालित इन्फिनिटी लर्न, भारत का अग्रणी हाइब्रिड लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म, ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में एक बार फिर बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों लर्निंग फ़ॉर्मेट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए, इन्फिनिटी लर्न ने यह साबित किया है कि उसका हाइब्रिड मॉडल देश के सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक जेईई एडवांस्ड में छात्रों को सफलता दिलाने में बेहद प्रभावी है। यह परीक्षा IITs और IIITs जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों में, इन्फिनिटी लर्न के ऑनलाइन छात्र जय सोमानी ने शानदार ऑल इंडिया रैंक (AIR) 377 हासिल की। संस्थान की उपलब्धियों में और इज़ाफ़ा करते हुए, श्री चैतन्या अकादमी वाराणसी के ऑफलाइन छात्र शशांक मौर्य ने AIR 500 प्राप्त की, जबकि श्री चैतन्या अकादमी बेंगलुरु के छात्र निशांक व्यास ने AIR 769 हासिल की। ये लगातार मिल रहे परिणाम इस बात का प्रमाण हैं कि श्री चैतन्या की चार दशकों की शैक्षणिक उत्कृष्टता और इन्फिनिटी लर्न के टेक्नोलॉजीआधारित हाइब्रिड मॉडल का संयोजन छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में सफलता दिला रहा है।

निरंतर विकास की इस यात्रा पर टिप्पणी करते हुए, सुषमा बोप्पना, सीईओ एंड डायरेक्टर, श्री चैतन्या  एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस  और इन्फिनिटी लर्न की फाउंडर ने कहा: "हमें बेहद गर्व है कि इन्फिनिटी लर्न शिक्षा जगत में एक भरोसेमंद नाम के रूप में उभर रहा है, जो हर साल डिजिटल और क्लासरूम दोनों वातावरणों में लगातार परिणाम दे रहा है और छात्रों की सफलता की कहानियाँ बना रहा है। हमारे छात्रों का असाधारण प्रदर्शन उनकी गहरी मेहनत और हमारे फैकल्टी की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। एक प्रमुख शैक्षणिक संस्था के रूप में हम शिक्षा को सबके लिए सुलभ बनाने, प्रतिभा को उसकी पूरी क्षमता तक पहुँचाने और अभिभावकों के विश्वास को और मजबूत करने के लिए समर्पित हैं। सभी छात्रों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई।"

बहुचैनल शैक्षणिक डिलीवरी की इस दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए, श्री उज्ज्वल सिंह, फाउंडिंग सीईओ ऑफ  इन्फिनिटी लर्न बाय श्री चैतन्या  ने जोड़ा: "इन्फिनिटी लर्न में हमारे लिए परिणाम ही अंतिम उद्देश्य हैं। मुझे बेहद खुशी है कि हम हर साल अपने ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और ऑफलाइन सेंटर्स दोनों में प्रदर्शन को और मजबूत कर रहे हैं, जिससे देशभर के छात्रों को शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश पाने का अवसर मिल रहा है और वे अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं। हमारा हाइब्रिड मॉडल टियर 2 और टियर 3 शहरों के छात्रों को भी वही उच्च गुणवत्ता वाली, परिणामउन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराता है जो बड़े महानगरों में मिलती है। यह साबित करता है कि उत्कृष्टता भूगोल से परिभाषित नहीं होती। हमारा मूल वादा हमेशा रहेगा: ‘बच्चा सीखा कि नहीं’। मैं हमारे छात्रों और उनके परिवारों को उनकी शानदार सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और फैकल्टी को उनके असाधारण समर्पण और छात्र परिणामों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद करता हूँ।"

जैसेजैसे इन्फिनिटी लर्न अपनी हाइब्रिड इंफ़्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहा है, ये परिणाम इसे भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश दिलाने वाले सबसे भरोसेमंद प्लेटफ़ॉर्म्स में से एक के रूप में स्थापित करते हैं।