• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The water stall remained closed in the scorching heat, social worker Satish Bhatia made serious allegations.

भीषण गर्मी में बंद पड़ा प्याऊ, समाज सेवक सतीश भाटिया ने लगाए गंभीर आरोप

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर का बह हाल आम जनता पब्लिक रिक्शा वाले गरीब परेशान है पानी पानी के लिए ठंडा जल पीते थे लोग रिक्शा वाले लेकिन वह भी अब रिक्शा वालों को पानी नसीब नहीं भीषण गर्मी के दौर में आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शहर में सबसे पहले प्याऊ लगाने की पहल करने वाले समाज सेवक सतीश भाटिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सतीश भाटिया ने आरोप लगाया है कि शाहाबाद गेट के सामने स्थापित प्याऊ को तोड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन नए स्थान पर अभी तक आवश्यक सामान नहीं लगाया गया है, जिसके कारण प्याऊ आम लोगों के लिए चालू नहीं हो सका है।

सतीश भाटिया का कहना है कि गर्मी के मौसम में राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्षों से प्याऊ लगाए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ प्याऊ तोड़ दिए गए, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में उन्होंने शहर विधायक और एक ठेकेदार का नाम लेते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि समाज सेवक अपनी ओर से प्याऊ लगवाकर और शरबत वितरण जैसे कार्यों से जनता की सेवा करते हैं, लेकिन संबंधित विभागों और जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। भीषण गर्मी में बंद पड़े प्याऊ को लेकर राहगीरों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्याऊ को पूर्ण रूप से संचालित किया जाए ताकि गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। वायरल वीडियो के बाद यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।