• Home
  • Uttar Pradesh
  • Chitrakoot
  • Under the National Tobacco Control Programme (NTCP), special awareness campaigns are run from time to time for tobacco cessation.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत तंबाकू त्याग हेतु समय-समय पर चलाए जाते हैं विशेष जागरूकता अभियान

दक्षिणे रामेश्वरम यस्य उत्तरे बंधुत्वेश्वरम हुआ कामदगिरि चित्रकूट

चित्रकूटधाम।बंधुत्वेश्वरम धाम मय हुआ कामदगिरि चित्रकूट  धाम पुरुषोत्तम मास में बंधुत्वेश्वरम धाम निर्माण श्री राम की पादुकाएं भरत जी के त्याग के दीपक की प्राण प्रतिष्ठा कामदगिरि धाम में संपन्न हुई मुख्य अतिथि दिव्य जीवन दास  महाराज विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नई दिशा फाउंडेशन का जनजागरूकता अभियान

सतना, 31 मई। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर नई दिशा फाउंडेशन द्वारा सतना जिले के मटेना गांव में महिलाओं के साथ जनजागरूकता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नई दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष मनीषा सिंह ने कहा कि तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं तंबाकू से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। इस जनजागरूकता अभियान के सफल आयोजन में फाउंडेशन के सचिव नितिन मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में बताया गया कि ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (GATS-2) के अनुसार मध्य प्रदेश में लगभग 34.2 प्रतिशत वयस्क किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं। इनमें लगभग 50.2 प्रतिशत पुरुष तथा 17.3 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का उपयोग करती हैं। तंबाकू सेवन से मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, हृदयाघात, स्ट्रोक, उच्च रक्तचाप, दमा, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां तथा दांत एवं मसूड़ों के रोग होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

संवाद के दौरान उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि तंबाकू छोड़ने के लिए दृढ़ संकल्प, परिवार का सहयोग, चिकित्सकीय परामर्श, नशा मुक्ति केंद्रों की सेवाएं तथा सरकार द्वारा संचालित तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति कार्यक्रमों का लाभ लिया जा सकता है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के माध्यम से समय-समय पर जनजागरूकता अभियान, परामर्श सेवाएं एवं तंबाकू मुक्ति कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिससे लोगों को तंबाकू की लत छोड़ने में सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चंद्रप्रभा गौतम (सखी सहेली समूह), उमा गौतम (आशा कार्यकर्ता), वसुधा समूह की बहनें, अनीता दहिया, नमन गौतम, विमला कोल, सुखवारिया, बेला, अनीता, सत्या, पूजा सहित ग्राम की अनेक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त गांव, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। “तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।