• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Former minister Nawab Kazim Ali Khan alias Naved Miyan interacting with Ulemas at Noor Mahal.

नूर महल में उलेमा के साथ बातचीत करते पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां।

रामपुर। भारत में फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश रामपुर आएंगे। वो सौलत पब्लिक लाइब्रेरी और जामा मस्जिद का दौरा करेंगे। राजदूत बुद्धिजीवियों और उलेमा से भी मिलेंगे।

पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सोमवार को नूर महल में उलेमा के साथ बैठक कर फ़िलिस्तीन के राजदूत के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। नवेद मियां ने ईरान और फिलिस्तीन के हालात पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दुनियाभर के इंसाफ़पसंद लोगों को एकजुट होकर जुल्म और ज्यादती का विरोध करना चाहिए। नवेद मियां ने बताया कि उन्होंने फ़िलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्ला मोहम्मद अबू शावेश से मुलाकात कर रामपुर आने का आग्रह किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। राजदूत जल्दी ही रामपुर आएंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस मौके पर शहर इमाम हजरत मौलाना मौलवी मोहम्मद नासिर खां, शिया धर्मगुरु इमामे जुमा शिया जामा मस्जिद सैयद अली मोहम्मद नक़वी, इमामे जमात मस्जिद किला मौलाना ज़मा बाक़री, मस्जिदे ज़हरा के इमाम मौलाना सैयद मूसा रज़ा, मौलवी शाह खालिद खां, नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां, माजिद खां उर्फ राजा खां, मिर्जा तस्लीम बेग, अहतेशाम सहरी, शबाब हुसैन, हसन मेहदी आदि मौजूद रहे।