रामपुर। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्तों द्वारा ग्राम दबका मे धार्मिक स्थल पर तोड़ फोड़ करना एवं मस्जिद के मौलवी से मारपीट व अभद्र भाषा का प्रयोग करने के सम्बन्ध में थाना शहजादनगर पर मु0अ0सं0-68/26, धारा- 298/115(2)/351(3)/ 352/ 324(4) बी.एन.एस बनाम 1.अजीम पुत्र इकराम निवासी बजरिया कढू, ऊची चौपाल थान गंज जनपद रामपुर एवं एक नफर अभियुक्ता पंजीकृत किया गया था । विवेचना के क्रम में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना शहजादनगर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजीम एवं अभियुक्ता को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।