लखनऊ, डालीगंज स्थित हसनगंज कोतवाली के सामने अतुल चंद्र अग्रवाल की पंचम पुण्य तिथि के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजक रेड क्रॉस सोसायटी लखनऊ एवं के जी एम यू ब्लड बैंक के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।
महानगर महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि पंचम पुण्य तिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शिविर में 35 से अधिक लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया गया तथा पुण्य तिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत भूषण गुप्ता, सतीश अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह , अनुराग साहू, सुदर्शन कटियार, मण्डल अध्यक्ष रमन निगम, गगन श्रीवास्तव, पारस जैन, योगेन्द्र पांडेय, राकेश त्रिपाठी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।