• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Monkey menace destroys crops, farmers urge DM for action All India Majlis-e-Ittehad-ul-Muslimeen submits memorandum, demands monkey capture campaign*

बंदरों के आतंक से फसलें बर्बाद, किसानों ने डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार ऑल इंडिया* *मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन ने सौंपा ज्ञापन, बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

रामपुर। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते बंदरों के आतंक से किसानों की फसलों को हो रहे नुकसान को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (AIMIM) ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बंदरों के झुंड खेतों में पहुंचकर किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करते हैं, लेकिन बंदरों के झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को नष्ट कर देते हैं। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है संगठन ने कहा कि पहले से ही खेती की बढ़ती लागत, महंगे बीज, खाद, सिंचाई और अन्य कृषि खर्चों से किसान परेशान हैं। ऐसे में बंदरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जाना किसानों के लिए एक और गंभीर समस्या बन गया है ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाने, वन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर प्रभावित गांवों में भेजने तथा किसानों की फसलों को बंदरों से बचाने के लिए स्थायी एवं प्रभावी व्यवस्था करने की मांग की गई है इसके अलावा बंदरों के कारण जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उनका मौके पर सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और पात्र किसानों को नियमानुसार उचित राहत/मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई। प्रभावित गांवों में बंदरों की समस्या पर नियमित निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गयाज्ञापन में प्रशासन से किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश जारी करने की अपील की गई, ताकि किसानों की मेहनत और उनकी खड़ी फसल को बचाया जा सके।