• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Bharat Vikas Parishad Kashi Province's induction ceremony concludes; Harvinder Walia becomes President.

भारत विकास परिषद काशी प्रांत का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, हरविंदर वालिया बने अध्यक्ष

वाराणसी, भारत विकास परिषद काशी प्रांत (NCR-2) द्वारा होटल सूर्या में आयोजित प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह "संकल्प सिद्धि" एवं महिला समागम "वीरांगना वैभव" भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में काशी प्रांत की 31 शाखाओं से आए 400 से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की।

समारोह में हरविंदर वालिया ने प्रांतीय अध्यक्ष, डॉ. सचिन अग्रवाल ने प्रांतीय महासचिव तथा विवेक तिवारी ने प्रांतीय वित्त सचिव का दायित्व ग्रहण किया। मुख्य अतिथि महापौर अशोक कुमार तिवारी ने परिषद की सेवा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

महिला समागम "वीरांगना वैभव" के अंतर्गत पूर्व महिला दायित्वधारियों को सम्मानित किया गया तथा ऐतिहासिक वीरांगनाओं के प्रेरक चरित्रों का मंचन प्रस्तुत किया गया। प्रांतीय महासचिव डॉ. सचिन अग्रवाल ने संगठन विस्तार, सेवा प्रकल्प, महिला नेतृत्व, युवा सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने की बात कही।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र निर्माण, सेवा विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नीलकण्ठ शाखा की ओर से उपस्थितजनों को 3000 वर्ष का कैलेंडर एवं यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व से संबंधित पत्रक वितरित किया गया।