उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 27 वर्षीय आयुष पंवार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी मां पर मानसिक उत्पीड़न, फोटो वायरल करने की धमकी और पैसों की मांग के आरोप लगाए हैं सुसाइड नोट में आयुष ने लिखा कि वह पिछले कई दिनों से दबाव और टॉर्चर से परेशान था और मामले को सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन बात नहीं बनी युवक ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की