• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sambhal
  • *Lekhpal arrested red-handed while accepting a bribe of 10,000 rupees in Sambhal, sparking uproar

संभल में 10 हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार, मचा हड़कंप

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। मुरादाबाद की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को गुन्नौर तहसील में तैनात लेखपाल अमन कुमार को 10,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह पूरी घटना धनारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल ने एक ग्रामीण से उसकी पट्टे की भूमि की पैमाइश (नाप-जोख) करने के बदले इस रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित की शिकायत पर सतर्क हुई एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और हाईवे पर घेराबंदी करके आरोपी लेखपाल को रंगे हाथों दबोच लिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और प्रशासनिक महकमे सहित अन्य लेखपालों के बीच हड़कंप मच गया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर धनारी थाने पहुंची, जहाँ उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।