• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A major question for the Tanda police! An adult woman married of her own free will, and when she went to give her statement, the police were accused of holding her hostage.

टांडा पुलिस पर बड़ा सवाल! बालिग युवती ने अपनी मर्जी से किया निकाह, बयान देने पहुंची तो पुलिस पर बंधक बनाने का आरोप

पत्नी का पति कप्तान साहब के सामने*हुआ पैश स्वार सीओ ने टांडा सीओ सेकी बात पति शादाब ने लगाई गुहार

“मैं अपनी मर्जी से निकाह कर चुकी हूं…” वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल

रामपुर। टांडा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के एक मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक बालिग युवती ने अपनी पसंद से युवक के साथ निकाह किया, लेकिन जब पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया तो युवती को ही पुलिस के कब्जे में रखने का आरोप सामने आया मामले में सबसे अहम बात यह है कि युवती का वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी मर्जी से युवक के साथ निकाह करने की बात कहती नजर आ रही है। परिजनों का दावा है कि युवती बालिग है और उसने किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी स्वतंत्र इच्छा से शादी की है  वायरल वीडियो बना बड़ा सवाल—जब युवती खुद बता रही अपनी मर्जी, फिर क्यों रोक रखा है युवती के वीडियो के सामने आने के बाद टांडा पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल और भी गहरे हो गए हैं। आरोप लगाने वालों का कहना है कि यदि युवती बालिग है और वह स्वयं अपनी इच्छा से विवाह करने की बात कह रही है, तो उसे अपनी बात स्वतंत्र रूप से रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए  बालिग युवक-युवती को अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का अधिकार कानून और न्यायालयों के कई फैसलों में बालिग व्यक्ति की पसंद और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को महत्व दिया गया है। ऐसे मामलों में पुलिस की भूमिका कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यदि कोई शिकायत या अपराध हो तो उसकी निष्पक्ष जांच करने की होती है यही वजह है कि अब सवाल उठ रहा है कि क्या टांडा पुलिस ने युवती को रोकने के लिए कोई वैधानिक आधार बताया है? यदि युवती स्वयं अपने पति के साथ रहने की इच्छा जाहिर कर रही है, तो उसे पति से अलग रखने की कार्रवाई किस आधार पर की जा रही है  “पति-पत्नी को अलग करने की कोशिश क्यों आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई से युवक-युवती को अलग करने की स्थिति बन रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने आना बाकी है अब निगाहें टांडा पुलिस पर—क्या युवती का स्वतंत्र बयान होगा मले में सबसे महत्वपूर्ण यह होगा कि युवती का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से बयान दर्ज कराया जाता है या नहीं। साथ ही यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि पुलिस ने युवती को किस कानूनी आधार पर अपने पास रखा है वायरल वीडियो, बालिग होने का दावा और निकाह के बाद पैदा हुए इन सवालों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। अब देखना यह है कि टांडा पुलिस इस मामले में क्या स्पष्टीकरण देती है और जांच के बाद सच्चाई का रुख किस तरफ जाता है।