खखरेरू/फतेहपुर* थाना क्षेत्र के मानूपुर मजरे कुल्ली गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों घरों में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा, जिसके बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की जानकारी के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले हरिश्चंद्र पुत्र बाबूलाल के घर की पिछली दीवार में सेंध लगाई। बताया जाता है कि सेंध लगाने के बाद अंदर लकड़ी मिलने के कारण चोर चोरी नहीं कर सके और वहां से चले गए। इसके बाद करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित मोती यादव पुत्र रामपाल के घर को निशाना बनाया। चोरों ने घर की पिछली दीवार में दो स्थानों पर सेंध लगाई, लेकिन कमरे में भूसा रखा होने के कारण उन्हें कोई कीमती सामान नहीं मिला घटना की सूचना मिलने पर शिवपुरी चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मोती यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में भी उनके इसी घर में चोरी हुई थी। उस दौरान अज्ञात चोर घर में रखे कीमती जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चुरा ले गए थे इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दो घरों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।