वाराणसी। महाबोधि इंटर कॉलेज, सारनाथ में मिशन नारी शक्ति अभियान 6.0 के तहत कक्षा 12वीं की मेधावी छात्रा रत्न प्रिया सिंह को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक गतिविधियों को समझा, शिक्षकों के साथ बैठक की और छात्रों की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे सशक्त बनकर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हों।