थाना नौगावां सादात पुलिस की तत्परता से गुम हुए जेवरात सकुशल बरामद

मंडल मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश कोतवाली नौगांवा सादात कप्तान के आदेश के अनुसार थाना कोतवाली थाना प्रभारी द्वारा चोरी का खुलासा करते हुए जेवरात बरामद  दिनांक 07.06.2026 को थाना नौगावां सादात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तारापुर निवासी बसन्त सिंह सैनी पुत्र लल्लू सिंह द्वारा डायल-112 पर घर में रखे जेवरात चोरी होने की सूचना दी गई थी। सूचना प्राप्त होते ही थाना नौगावां सादात पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल प्रारम्भ की गई पुलिस टीम द्वारा घटना की गहनता से जांच की गई तथा परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि शिकायतकर्ता द्वारा टेंट के सामान के साथ एक तकिए में जेवरात सुरक्षित रखे गए थे, जो अनजाने में अन्य टेंट सामग्री के साथ चला गया था थाना नौगावां सादात पुलिस द्वारा सतत खोजबीन एवं प्रभावी जांच के परिणामस्वरूप उक्त तकिया टेंट सामग्री में सुरक्षित प्राप्त कर लिया गया, जिसके अंदर रखे सभी जेवरात भी सकुशल बरामद हो गए जांच में यह स्पष्ट हुआ कि घर में किसी प्रकार की चोरी की घटना नहीं हुई थी। शिकायतकर्ता द्वारा लिखित रूप से अवगत कराया गया है कि उनके सभी जेवरात सुरक्षित प्राप्त हो गए हैं तथा वे किसी प्रकार की कानूनी कार्यवाही नहीं चाहते हैं