वाराणसी, चोलापुर पुलिस ने आबकारी एवं कॉपीराइट अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त आशीष भारद्वाज पुत्र स्व. रामबली भारद्वाज, निवासी दशवतपुर, थाना चोलापुर, कमिश्नरेट वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 14 अगस्त की रात करीब 8:15 बजे ग्राम नकच्छेदपुर, चोलापुर से मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा।
प्रभारी निरीक्षक चोलापुर सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम एवं आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की शराब, नकली ढक्कन, नकली क्यूआर कोड, स्प्रिट व अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार बरामदगी में आइकोनिक, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व B7 व इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की भरी व खाली बोतलें/पव्वे, 40 लीटर स्प्रिट, 777 नकली क्यूआर कोड, विभिन्न ब्रांडों के बड़ी संख्या में नकली ढक्कन, करीब 5 लीटर तैयार अवैध शराब तथा TVS स्कूटी संख्या UP 65 FQ 8420 शामिल है।
अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 330/2026, धारा 60, 62, 63, 72 आबकारी अधिनियम, 63/64 कॉपीराइट अधिनियम तथा धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 178, 179, 180 B.N.S. के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, म0उ0नि0 संध्या जायसवाल, उ0नि0 महेश जायसवाल, हे0का0 अनुनेश सिंह, हे0का0 अवधराज यादव, का0 बृजेश यादव, का0 ज्ञानेन्द्र कुमार यादव, हे0का0 नमो नारायण पाण्डेय एवं आबकारी टीम सेक्टर-03: निरीक्षक लक्ष्मीशंकर वाजपेयी, प्रधान आबकारी सिपाही सिराजुद्दीन खान, अफजल सिद्दकी, आबकारी सिपाही विनीत कुमार एवं प्रमोद कुमार शामिल रहे।