हाथरस। उत्तर प्रदेश आज जितेन्द्र सिंह पुत्र सुग्रीव सिंह निवासी ग्राम विशुनदास थाना मुरसान जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना मुरसान पर सूचना दी कि अपराधियों द्वारा उसके बडे भाई रितेश उर्फ छोटू पुत्र सुग्रीव सिंह का अपहरण कर करवन नदी के पास ले जाकर हत्या कर दी है। और शव को करवन नदी में ही डाल दिया है उक्त सूचना के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया
पुलिस अधीक्षक तेजतर्रार चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में थाना थाना पुलिस, एसओजी सहित पांच टीमों का गठन किया गया।विवेचना के क्रम में टीमों द्वारा टेक्निकल साक्ष्य धरातलीय साक्ष्य आदि साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानो पर दबिश दी गयी जिसके क्रम में आज दिनांक एसओजी टीम व थाना मुरसान पुलिस टीम द्वारा थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या की घटना में प्रकाश में आये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी मूलचन्द्र उर्फ मोहित उर्फ मूला एवं विमल उर्फ बिल्ला उपरोक्त से पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि हम दोनों का मृतक रितेश उर्फ छोटू के भाई जितेन्द्र की पत्नी से बात होती थी तथा हम दोनों की फोन पर भी अक्सर बाते होती रहती थी जितेन्द्र गुडगाँव में ड्राइवरी करता है तथा अक्सर घर से बाहर रहता है, जिसके कारण हम दोनों का जितेन्द्र की पत्नी के घर आना जाता रहता था। मृतक रितेश जो जितेन्द्र की पत्नी का जीजा जेठ को हमारे आने जाने से एतराज था इसलिये हम दोनों ने इसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई और समय करीब 21.30 बजे मूलचन्द्र उर्फ मोहित जितेन्द्र की पत्नी के घर पर मौजूद था तभी मृतक रितेश उर्फ छोटू शराब के नशे में मोटरसाईकिल की चाभी लेने घर के अन्दर आया। मूलचन्द्र को देख कर कहासुनी करने लगा तो मूलचन्द्र उपरोक्त ने जितेन्द्र की पत्नी की मदद से रितेश उर्फ छोटू का गमछे से मुँह दबा दिया जिससे दम घुटने से उसकी मृत्यु हो गयी। जितेन्द्र की पत्नी ने विमल को फोन कर बुलाया और प्लास्टिक के बोरे में बन्द कर मोटर साइकिल से ले जा कर करवन नदी में डाल दिया था ।