• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • MP Sanjay Singh levels serious allegations regarding Ram Mandir donations and land deals; demands an impartial probe.

राम मंदिर चढ़ावा और जमीन सौदे पर सांसद संजय सिंह के गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

वाराणसी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह  ने रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अयोध्या स्थित Ram Mandir से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और चढ़ावे में हुई कथित चोरी के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के भक्तों द्वारा चढ़ाए गए धन और आभूषणों में कथित गड़बड़ी होना श्रद्धालुओं की भावनाओं के साथ बड़ा अन्याय है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कुछ लोगों के संरक्षण में पहले जमीन खरीद-बिक्री में अनियमितताएं हुईं और अब चढ़ावे के धन तथा सोने के आभूषणों की कथित चोरी का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह प्रभु श्रीराम के भक्तों के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाला विषय है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों की पहले सामान्य आर्थिक स्थिति थी, वे आज करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक बन गए हैं। सांसद ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए, क्योंकि वर्तमान जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।

बताया गया कि सांसद संजय सिंह अपने एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के सिलसिले में वाराणसी आए थे, इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की।