• Home
  • Uttar Pradesh
  • Fatehpur
  • Police seized the TUV vehicle, informed the Fisheries Department, and approximately 60 kg of fish were auctioned

प्रजनन काल में मछलियों का आखेट, लग्जरी कार से परिवहन करते पकड़े गए

पुलिस ने टीयूवी कार कब्जे में लेकर मत्स्य विभाग को दी सूचना, करीब 60 किलो मछली की हुई नीलामी

 खखरेरू/फतेहपुर* यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में मछलियों के प्रजनन काल के दौरान आखेट किए जाने का मामला सामने आया है। खखरेरू कस्बे में पुलिस ने लग्जरी टीयूवी कार से मछलियों का परिवहन करते समय कार को पकड़ लिया। पुलिस ने कार सवार राममिलन पुत्र शिवपूजन निवासी दौलतपुर और मछलियों को थाने ले आई और मामले की सूचना मत्स्य विभाग को दी सूचना पर मत्स्य विभाग के निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे। विभागीय टीम ने मछलियों को कब्जे में लेकर उनका वजन कराया, जिसमें करीब 60 किलो मछली होने की बात सामने आई। इसके बाद विभाग ने मछलियों की नीलामी कराई। विभाग की ओर से मछलियों का न्यूनतम मूल्य पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया था। नीलामी में किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव निवासी बिजेंद्र कुमार, नरेंद्र और मानसिंह ने बोली लगाई। अंत में 5,600 रुपये में बिजेंद्र कुमार ने मछलियां खरीद लीं

मछलियों की नीलामी को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। लोगों का आरोप है कि नीलामी की सूचना आसपास के मछली व्यापारियों और स्थानीय लोगों को नहीं दी गई। वहीं, थाने से करीब 20 किलोमीटर दूर किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव के लोगों के नीलामी में पहुंचकर बोली लगाने को लेकर भी चर्चा रही। लोगों का कहना है कि खखरेरू बाजार के व्यापारी थाने से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर हैं, लेकिन उन्हें नीलामी की जानकारी तक नहीं दी गई नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने मछलियों के परिवहन में इस्तेमाल की गई टीयूवी कार को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस और मत्स्य विभाग की ओर से मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।