पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो बाल अपचारी समेत तीन गिरफ्तार

वाराणसी। सिगरा पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर युवक इशु कन्नौजिया की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 21 वर्षीय प्रदीप पुत्र सुरेश बिन्द तथा दो बाल अपचारी गोलू कुमार (काल्पनिक नाम) और जलज (काल्पनिक नाम) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का शव और हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद किया है। तीनों को 21 अगस्त को पहलवान वीर बाबा मंदिर के सामने रेलवे लाइन की बाउंड्री के पास से पकड़ा गया पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते चापड़ से गला काटकर हत्या की थी। मामले में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0369/2026 के तहत धारा 3(5), 103(1), 238(ए) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जा रही है। प्रदीप और बाल अपचारी गोलू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास दर्ज है, जबकि मृतक इशु कन्नौजिया के विरुद्ध भी सिगरा थाने में पांच मुकदमे दर्ज थे गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 भृगुपति त्रिपाठी, अंकित राय, पार्थ तिवारी, शिवम्, विकास सिंह, विवेक सिंह, सुधीर कुमार अग्रहरी, हे0का0 मनोज राय, का0 संग्राम यादव एवं का0 राहुल कुमार शामिल रहे।