रामपुर के बमनपुरा/भवनपुरी स्टेडियम में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट कार्यक्रम के दौरान उस समय माहौल चर्चा का विषय बन गया जब चमरौआ क्षेत्र का इम्तियाज हुसैन उर्फ चिंटू सदस्य जिला पंचायत वार्ड नंबर 19, निवासी ग्राम चमरौआ थाना सहजाद नगर तहसील सदर जिला रामपुर का निवासी है।
जिसे कई मुकदमों में शामिल बताया जा रहा है, कार्यक्रम में पहुंचकर रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा से हाथ मिलाते हुए और गुलदस्ता भेंट करते हुए कैमरे में नजर आया। बताया जा रहा है कि इम्तियाज उर्फ चिंटू का नाम जिले में कई आपराधिक मामलों से जुड़ा हुआ है और वह अपराधी श्रेणी में गिना जाता है। ऐसे में एक चर्चित क्रिमिनल का खुलेआम कार्यक्रम में पहुंचना और पुलिस अधीक्षक से मंच के पास मुलाकात करना अब जिलेभर में चर्चा का केंद्र बन गया है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो कई सवाल उठने लगे। लोगों का कहना है कि जब पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है, तो फिर एक आरोपी व्यक्ति का इस तरह सम्मानपूर्वक पुलिस अधीक्षक से मिलना कई संदेह पैदा करता है। गौरतलब है कि रामपुर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा पहले भी कई बार बयान दिया गया है कि “किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, कानून के दायरे में लाया जाएगा।”
लेकिन इस कार्यक्रम में दिखाई दिया दृश्य पुलिस की सख्ती के दावों के उलट नजर आया, जिससे जनता के बीच सवाल उठने लगे हैं। अब लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इम्तियाज उर्फ चिंटू का पुलिस अधिकारियों से क्या संबंध है, और क्या किसी तरह की विशेष सेटिंग या प्रभाव के चलते वह मंच तक पहुंचा। मामला अब जांच और पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल बनकर उभर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आरोपी व्यक्ति पर मुकदमे दर्ज हैं तो उसका इस तरह सार्वजनिक कार्यक्रम में अधिकारी के सामने आना गंभीर विषय है। अब देखना होगा कि पुलिस विभाग इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या इस प्रकरण की जांच कर कोई कार्रवाई होती है या नहीं।
फिलहाल यह मामला रामपुर में चर्चित विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।