रामपुर/कैमरी। कैमरी से मिलक मार्ग स्थित डडिया के महर्षि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज में ₹15,000 जमा करने के बावजूद उसे टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) और चरित्र प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। छात्रा का कहना है कि पिछले करीब तीन वर्षों से वह अपने जरूरी प्रमाण पत्रों के लिए भटक रही है, जिसके चलते उसकी पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है मुताबिक, फीस से संबंधित धनराशि जमा करने के बावजूद कॉलेज प्रबंधन द्वारा उससे फीस पर ब्याज की मांग की जा रही है। छात्रा का दावा है कि उसके पास इस पूरे मामले से संबंधित रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं, जिनके आधार पर वह अपने आरोपों को साबित कर सकती है सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि छात्रा ने निर्धारित धनराशि जमा कर दी थी, तो आखिर उसे तीन वर्षों से टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र क्यों नहीं दिया गया? प्रमाण पत्रों के अभाव में छात्रा की आगे की पढ़ाई प्रभावित होने की बात कही जा रही है मामले को लेकर छात्रा ने संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और उसे तत्काल टीसी व चरित्र प्रमाण पत्र दिलाए जाने की मांग की है अब देखना यह है कि शिक्षा विभाग इस गंभीर आरोप की जांच कब शुरू करता है और छात्रा को न्याय कब मिलता है नोट: प्रधानाचार्य/कॉलेज प्रबंधन का पक्ष इस खबर के लिए उपलब्ध नहीं हो सका है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा