• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sambhal
  • With folded hands, she said, "There is only one mosque in the village; please do not demolish it."

हाथ जोड़कर बोली गांव में एक ही मस्जिद है इसे मत तोड़िए।

संभल/उत्तर प्रदेश के जनपद संभल में रविवार को लगातार सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए जा रहे हैं जिन लोगों ने सरकारी भूमि पर अभेद तरीके से बनवा रखा है सभी को नष्ट किए जा रहे हैं प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट होकर कार्रवाई करने में जुड़े हैं। दूसरे दिन सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी पर बुलडोजर चलेगा। शनिवार को मस्जिद का 50 फीसदी हिस्सा ढहा दिया गया था। इस बीच गांव की मुस्लिम महिलाओं के रोने बिलखने का वीडियो सामने आया है। इसमें महिलाएं और बच्चियां फूट फूट कर रो रही है। एक महिला हाथ जोड़कर प्रशासन से कह रही है। 

हमारे गांव में एक ही मस्जिद है हम हाथ जोड़कर निवेदन करते हैं कि हमारी कोई गलती नहीं है हमें ना मंदिर से कोई आपत्ति है ना ही किसी अन्य धार्मिक स्थल से हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं बस यही यही प्रार्थना है कि हमारी मस्जिद को ऐसे ही रहने दिया जाए। इसे ना तोड़ा जाए हम हाथ जोड़कर माफी मांगते हैं। 


यह मामला जनपद संभल जिले के ग्राम कसेरुआ गांव में कब्रिस्तान की जमीन पर बनी थी तहसीलदार कोर्ट ने आदेश के बाद करीब 120 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जा रहा है। मस्जिद के आगे के इससे का पिलर गिराया जा चुका है। मस्जिद की 55 फीट मीनार भी क्रेन से ढहाई जा चुकी है। बुलडोजर एक्शन के दौरान संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंची थे।

तहसीलदार कोर्ट ने 21 अप्रैल को मस्जिद कमेटी के खिलाफ बेदखली का आदेश था हालांकि मस्जिद कमेटी ने जिलाधिकारी कोर्ट में अपील की लेकिन स्टे आदेश रोकने जैसा कोई फैसला नहीं किया गया इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई आगे बढ़ने का निर्णय लिया।  तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने मस्जिद मामले में विशेष टीम गठित की। नायब तहसीलदार दीपक कुमार को अभियान का प्रभारी बनाया गया राजस्व विभाग की टीम के साथ नगर पालिका संभल और पंचायत सिरसी से चार जेसीबी डंपर ट्रैक्टर और 20 सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया।