• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • BSA inaugurated the 'School Chalo' campaign by bidding farewell to the students who passed class VIII, emphasised on enrolment.

बीएसए ने आठवीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्रों की विदाई कर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभ, नामांकन पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले के परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है आकांक्षी विकासखण्ड रामनगर के ग्राम पंचायत बरुवा में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बरुवा में बी के शर्मा बीएसए चित्रकूट ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया इस दौरान विद्यालय की छात्राओं बीनू, प्राची, रिचा, शिवानी द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की नृत्य के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के दौरान बीएसए चित्रकूट ने आठवीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र सहित टिफिन, थरमस देकर उन्हें यादगार विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनायें दी इस दौरान उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों का भी स्वागत किया तथा पुस्तक वितरण कर उनके नव प्रवेश को उत्सव के रूप में मनाते हुए छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान उन्होंने बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित शिक्षा हेतु विद्यालय आने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए इस दौरान उन्होंने उपस्थित छात्र छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे व्यक्ति समाज में अपनी पहचान के साथ साथ सम्मानित स्थान प्राप्त कर सकता है उन्होंने यह भी कहा कि आज परिषदीय स्कूल भी कायाकल्प से सुन्दर और सुसज्जित हैं साथ ही पर्याप्त और योग्य शिक्षक कान्वेंट विद्यालय की तरह बच्चों को रुचिकर शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रहे हैं आज जनपद के विद्यालयों में लाखों छात्र-छात्राएं अध्यन रत हैं हमारी प्राथमिकता है कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए उनकी प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में आसमान को छू रही हैं उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बी. के. शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी के संरक्षण में नवीन सत्र का कार्य प्रारंभ हो चुका है उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल तक प्रथम चरण में सभी बच्चों का नामांकन पूर्ण कर लिया जाएगा 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चलने वाले द्वितीय चरण में केवल छूटे हुए बच्चों पर ध्यान केंद्रित होगा अभिभावकों से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से प्रेषित धनराशि का शत प्रतिशत उपयोग बच्चों के जूता-मोजा, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी के लिए ही करेंउन्होंने बताया कि विद्यालयों में खेल सामग्री हेतु आवंटित धनराशि का सदुपयोग खेल के विकास में करें तथा प्रत्येक विद्यालय में किचन गार्डन अनिवार्य रूप से विकसित करने के भी निर्देश दिए हैं बीएसए ने इस दौरान विद्यालय की लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, स्मार्ट कक्षा का सघन निरीक्षण किया उन्होंने इंटरनेट आधारित एलसीडी के माध्यम से दी जा रही शिक्षा की सराहना की इस अवसर पर  खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर एन पी सिंह खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) शशांक शेखर शुक्ला, अखिलेश पाण्डेय जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय बेसिक शिक्षक संघ चित्रकूट, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर शिवभूषण त्रिपाठी,प्रधान प्रतिनिधि बरुवा मुंशी लाल गुप्ता, विधालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रंगनाथ सिंह उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं प्रबंध समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहींइस समारोह के सफल आयोजन में पीएमश्री विद्यालय बरुवा के प्रधानाध्यापक उमाशंकर पाण्डेय, सहायक अध्यापक कन्हाई प्रसाद, अहमद रजा, संजय सिंह मनीष कुमार, शिव मोहित, उमाशंकर मिश्रा, अनुदेशक पूनम देवी, महेश कुमार शिक्षा मित्र राम शरण यादव, दिनेश सिंह आदि शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहाइस दौरान कार्यक्रम का कुशल संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया