कवयित्री डॉ. नीलम सक्सैना को विद्या-वाचस्पति विशेष मानद सम्मान

काशी हिन्दी विद्यापीठ ने साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए किया अलंकृत

रामपुर/वाराणसी। उत्तर प्रदेश के रामपुर की प्रख्यात कवयित्री एवं शिक्षाविद् डॉ. नीलम सक्सैना को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान तथा उल्लेखनीय कृतित्व के लिए काशी हिन्दी विद्यापीठ की ओर से डॉक्टरेट मानद समतुल्य विद्या-वाचस्पति विशेष मानद सम्मान-2026 से अलंकृत किया गया। इस सम्मान की घोषणा से उनके शुभचिंतकों एवं साहित्य प्रेमियों में हर्ष का माहौल है दिल्ली के नागलोई स्थित सुरभि स्टूडियो में आयोजित अखिल भारतीय वन्देमातरम् काव्य संगम एवं सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संस्थापक एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव, कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रमुख संयोजन में आयोजित समारोह की अध्यक्षता दिल्ली के प्रख्यात कवि डॉ. जय सिंह आर्य ने की डॉ. नीलम सक्सैना साहित्यिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाती रही हैं। समसामयिक विषयों पर आधारित उनके लेखों एवं रचनाओं में सामाजिक यथार्थ की प्रभावशाली अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता और रचनात्मक योगदान को देखते हुए उन्हें यह विशेष मानद सम्मान प्रदान किया गया डॉ. नीलम सक्सैना को सम्मान मिलने पर उनके शुभचिंतकों, साहित्यकारों एवं परिचितों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।