सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू

वाराणसी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए ज्योतिष, कर्मकाण्ड एवं वास्तुशास्त्र (आन्तरिक सज्जा) के डिप्लोमा, बी.वोक. और एम.वोक. पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पाठ्यक्रमों की प्रति सेमेस्टर शुल्क ₹8500 निर्धारित की गई है।

कौशल केन्द्र के निदेशक प्रो. विधु द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप ये पाठ्यक्रम भारतीय ज्ञान परम्परा, संस्कृति और आधुनिक कौशल विकास का समन्वय प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय परिसर स्थित कौशल केन्द्र से प्राप्त की जा सकती