मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के जनपद के पाकबड़ा क्षेत्र में नवस्थापित फाइन लिकर्स शॉप का भव्य शुभारंभ स्थानीय विधायक रामवीर सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना से हुई। फाइन लिकर्स शॉप के स्वामी धर्म सिंह तोमर, शशांत तोमर ने अपने माता-पिता एवं परिवार के सदस्यों के साथ पूजा कर प्रतिष्ठान की उन्नति एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधायक ने फीता काटकर दुकान का औपचारिक उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा अपनी पसंद के विभिन्न ब्रांडों की खरीदारी भी की। इस दौरान अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के संचालन के लिए शुभकामनाएं देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।
फाइन लिकर्स शॉप के स्वामी शशांत तोमर ने सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं दीं।