राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का फीता काट हुआ उद्घाटन

जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश/बिलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा स्वर्गीय बाबा लक्ष्मण दास मठ के निकट राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के लिए स्वीकृत भूमि का तहसीलदार आदित्य कुमार पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव पालिका अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ,ने फीता काट उद्घाटन कर स्वर्गीय बाबा लक्ष्मण दास के मठ पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान


निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ज्योति डॉक्टर वर्णिका डॉक्टर झरना आदि द्वारा मरीज को स्वास्थ्य परामर्श एवं निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में लगभग 272 मरीज पहुंचे जिन्हें स्वास्थ्य संबंधी लाभ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन नागरिक परिषद संगठन संयोजक डॉक्टर जितेंद्र दक्ष ने किया। पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सालय भूमि की पैमाइश कराकर तारबंदी कर दी गई है और जल्द ही एक अस्थाई कमरे की व्यवस्था कर दी जाएगी।