रामपुर। अक्षय तृतीया एवं भगवान श्री परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार को एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह बाइक रैली ब्राह्मण समाज के महामंत्री राजीव शर्मा के नेतृत्व एवं निर्देशन में निकाली गई, सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी के फोटो पर माला पुष्प वर्षा की गई मित्रों के साथ भगवान परशुराम जी का पूजा अर्चना की और भगवान परशुराम की आरती का गुणगान किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने भाग लिया।
बाइक रैली का शुभारंभ आदर्श रामलीला ग्राउंड से किया गया। इसके बाद रैली रामपुर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए लोगों को भगवान श्री परशुराम जयंती का संदेश देती रही। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “जय श्री परशुराम” के जयकारे लगाए और समाज में एकता व जागरूकता का संदेश दिया।
रैली शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए पुरानी आवाज विकास पर जाकर संपन्न हुई। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रही और रैली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस मौके पर आयोजकों ने कहा कि भगवान श्री परशुराम का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। रैली में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं भी दीं।
इस रैली को युवा ब्राह्मणों द्वारा आयोजित किया गया रैली का स्वागत पुष्प बरसाय गए चिराग इंटरनेशनल की संस्थापक सरिता बिश्नोई रिशु शर्मा कनक प्रियांशी खुशी रजनी ने इन सभी ने हर फोर्स माला से प्रेम भाव के साथ ब्राह्मण परिवार बाइक रैली का स्वागत किया। जिसमें अनुभव वशिष्ठ, पराग मणि वशिष्ठ , दीपक शर्मा, अमन वशिष्ठ, प्रतीक शर्मा ,अभिषेक शर्मा, अरविंद शर्मा, राहुल शर्मा का विशेष योगदान रहा। जिले के ब्राह्मण समाज में प्रतिष्ठित पंडित संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, पंडित रामलखन शास्त्री, पंडित रमेश पाठक, डॉक्टर वी वी शर्मा, पंडित राम बाबू शर्मा, गोविंद शर्मा, अभिषेक शर्मा, सौरभ पाठक, वीना भारद्वाज, उपेन्द्र पांडे, सुरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहकर रैली को सफल बनाने में सहयोग किया।