वाराणसी। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी द्वारा महिला शक्ति को विधानसभाओं, लोकसभा एवं विधान परिषद में उचित प्रतिनिधित्व दिलाने तथा हिंदुत्व विचारधारा को और अधिक सशक्त व व्यापक बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठन की भविष्य की रणनीति और विस्तार पर गंभीर मंथन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से एक सशक्त प्रबंध समिति के गठन का निर्णय लिया गया, जो महिला सशक्तिकरण, हिंदुत्व के प्रसार एवं संगठन की जमीनी मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। इस अवसर पर सचिव मनीष सिंह रघुवंशी सहित राजेश सिंह, मनोज तिवारी, अशोक यादव, विनोद मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, संतोष दुबे, अरविंद शुक्ला एवं जितेंद्र पटेल उपस्थित रहे। वहीं महिला प्रतिनिधियों में पूजा सिंह, नेहा पांडेय, रेखा यादव एवं प्रिया मिश्रा की सक्रिय सहभागिता रही।