वाराणसी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता, नीति निर्माण में भागीदारी तथा नेतृत्व विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंट परेड कोठी स्थित होटल वेलोरा इन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश की महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य की प्रेरणा से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में संसद में जिस विषय पर चर्चा चल रही है, उसे प्रभावी रूप से लागू करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी प्रकट किया गया। वरिष्ठ कवि विजय चंद्र तिवारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल का समर्थन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रेखा चौहान रहीं। साथ ही कार्यालय मंत्री सोनिया जैन की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष रीता बहल, सार्क संस्था के सचिव रंजन गौड़ दीपिका भट्टाचार्य वरिष्ठ पत्रकार कार्यक्रम प्रबंधक दीक्षा सिंह रश्मि देवी आकांक्षा सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत डॉक्टर होली सिंह, निदेशक डॉक्टर शंभू नाथ सिंह शोध संस्थान द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजश्री द्वारा प्रस्तुत किया गया।