संगठन की आधिकारिक वेबसाइट लांचिंग के साथ किया गया पत्रिका का विमोचन |

लखनऊ। कायस्थ रक्षा वाहिनी फाउंडेशन द्वारा एक भव्य एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत सायं 4:30 बजे भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की स्तुति के साथ हुई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों को सशक्त बनाने हेतु अनेक गतिविधियाँ संपन्न की गईं।

इस अवसर पर संगठन की पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया तथा अधिवक्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही, संगठन की आधिकारिक वेबसाइट का भी सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं आगामी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपक रंजन एवं संतोष श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

संगठन की ओर से अध्यक्ष रामायण श्रीवास्तव, सचिव गौरव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष शिवेन्दु श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव, अनुज सिन्हा, मनीष वर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।