उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय (पूर्व मंत्री) ने
इस दौरान उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। श्री अजय राय जी ने अग्निकांड में हुए नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रभावित परिवारों को राशन, कपडे़, खाने पीने की राहत सामग्री भी वितरित की तथा उनके पुनर्वास की दिशा में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अग्निकांड से प्रभावित सभी परिवारों को जल्द से जल्द समुचित आर्थिक सहायता, आवास और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सामान्य जीवन में वापस लौट सकें।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी के साथ पूर्व विधायक श्रीमती लुईस खुर्शीद, मुकेश सिंह चौहान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूद्र दमन सिंह, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ0 शहजाद आलम, आसिफ रिज़वी रिंकू, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ0 अमित राय, अरशद खुर्शीद, कै0 वंशीधर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, हम्माम वहीद, आर्यन मिश्रा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।