श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद सुलतानपुर, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी कादीपुर महोदय के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 19.04.2026 को थाना करौंदीकला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में पंजीकृत हिस्ट्रीशीटर (HS) अपराधियों को थाना परिसर में बुलाया गया ।
इस दौरान सभी चिन्हित HS अपराधियों को भविष्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक कृत्य में संलिप्त न होने तथा समाज में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें उनके दायित्वों एवं कानून के प्रति जागरूक करते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा निर्गत आदेशों व निर्देशों से अवगत कराया गया।
पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।