संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर आज कस्बे में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में बिहारीगढ़ स्थित गुरु रविदास मेडिकल स्टोर के समीप अंबेडकर भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरेंद्र कश्यप मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष श्री सुशील कुमार जी ने की। इस दौरान बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने और उनके शिक्षित बनने के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर सामाजिक और कमेटी से जुड़े कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से मास्टर संजय आर्य जी (कोषाध्यक्ष), ओमप्रकाश रविदास जी (पूर्व अध्यक्ष), अनिल कंबोज जी,डॉ. अनुज कुमार एवं डॉ. देवेंद्र कुमार,मनोज गुप्ता जी एवं राजकुमार जी, विजयपाल जी एवं मास्टर अतर सिंह जी, मास्टर रमेश सिंह एवं मास्टर अरविंद जी (उपाध्यक्ष) आदि लोगों मौजूद रहे!
वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह अंबेडकरमय हो गया।