स्वतंत्रता सेनानी परिवार का सम्मान

वाराणसी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय एवं डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार अनिल राजभर एवं जिलाधिकारी वाराणसी सत्येन्द्र कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी परिवार संघ के प्रान्तीय महामंत्री प्रकाशचंद्र श्रीवास्तव, सनत कुमार सिंह, शिवपूजन सिंह एवं कृपाल पाण्डेय को सम्मानित किया गया सनत कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है। उन्होंने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन किया।