• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Hike Education conducted campus interviews, and students were selected for the position of Business Development Manager.

हाइक एजुकेशन ने लिया कैंपस इंटरव्यू, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए विद्यार्थियों का हुआ चयन

वाराणसी। विश्वविद्यालय के कैंपस प्लेसमेंट सेल द्वारा मंगलवार को बौद्ध भवन स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ में नई दिल्ली की एड-टेक कंपनी Hike Education के सहयोग से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में 184 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया।

कंपनी के प्रतिनिधियों तुषार एवं प्रियांशी सराफ ने प्री-प्लेसमेंट टॉक के माध्यम से विद्यार्थियों को पद की जिम्मेदारियों, प्रशिक्षण एवं वेतन-भत्तों की जानकारी दी। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किए गए। चयनित अभ्यर्थियों का वर्चुअल इंटरव्यू होने के बाद कंपनी द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह एवं करियर काउंसलिंग प्रभारी मदन लाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।