सीतापुर 17 जून। विकास खण्ड मुख्यालय बिसवां में जन कल्याण कार्यक्रम के तहत क्रिसिल फाउंडेशन टीम द्वारा केंद्र प्रभारी अशोक कुमार ने स्टाल लगाकर लोगों को वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा ने क्रिसिल फाउंडेशन द्वारा संचालित इंडियन बैंक के सहयोग से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के कार्यों की समीक्षा के साथ कार्यक्रम की सराहना की। खण्ड विकास अधिकारी बिसवा धनंजय सिंह ने उपस्थित लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया ।कार्यक्रम में क्रिसिल फाउंडेशन टीम के पदाधिकारी एवं स्टाफ ,सी बी ओ विजय कुमार वर्मा,विकास खण्ड के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों को* जन कल्याण *कार्यों के प्रति दिशा निर्देश देते विधायक निर्मल वर्मा।