वाराणसी समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे एवं "बाबू जी" के नाम से विख्यात एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व० श्री मुलायम सिंह यादव एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सबसे भरोसेमंद नेताओ मे प्रमुख व पूर्व एमएलसी रहे स्व एसआर एस यादव "बाबू जी" की जयंती पर विश्वकर्मा समाज ने याद किया । सपा के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा" के कैम्प कार्यालय पर समाज के लोगो ने उन्हे याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया । सपा नेता विष्णु शर्मा ने कहा कि एस० आर० एस० यादव "बाबू जी" ने समाजवादी आंदोलन को नई दिशा दी। वह संगठनात्मक कार्य करने मे विशेष रूचि रखते थे उ प्र के विभिन्न जनपदो के छोटे से छोटे कार्यकर्ता को बखूबी जानते थे वह पहचानते थे । वह शोषित, वंचित और पीड़ितों की आवाज बनकर उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचार, संघर्ष और समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणा बने रहेंगे ।