कसेरा महासभा ने कराया कपिलेश्वर महादेव का वार्षिक श्रृंगार
अभिषेक, रामायण पाठ के बाद हुआ भंडारा, बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
वाराणसी, 8 अगस्त। काशी खंड के पंचकोशी परिक्रमा मार्ग पर कपिलधारा स्थित प्राचीन कपिलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को श्री हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा की ओर से भगवान कपिलेश्वर महादेव का वार्षिक श्रृंगार एवं पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान का अभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही रामायण पाठ का आयोजन भी हुआ कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठजन रामनारायण जी, मनोज सिंह कसेरा, अरुण कसेरा, अशोक वर्मा, प्रवीण कसेरा, राजेश कसेरा, संतोष कसेरा, रामबाबू, बुद्धूलाल कसेरा, पप्पू वर्मा, राजू कसेरा, मनोज गुड्डू, राजबीर, नवीन कसेरा, सुमित कसेरा, छेदीलाल जी सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।