• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Katha Vyas spoke in the second day's story of the seven-day musical Shrimad Bhagwat Katha in Chibon.

छीबों में सप्त दिवसीय संगीत मयी श्री मद भागवत कथा के दूसरे दिन की कथा में बोले कथा व्यास |

भक्ति ज्ञान वैराग्य का बोध कराती है भागवत कथा -- कथा व्यास दीनबंधु तिवारी  रामनगर । चित्रकूट

ग्राम पंचायत छीबों में सप्त दिवसीय संगीतमयी श्री मद भागवत कथा रामबाबू मिश्र के आवास में आयोजित हो रही है  जिसमें कथा व्यास प0 दीन बंधु तिवारी  उर्मिला देवी पत्नी स्व0 जगनायक प्रसाद मिश्र एवं पुत्र रामबाबू मिश्र को श्रोता बनाकर सप्त दिवसीय भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं  कथा व्यास ने द्वितीय दिवस की कथा में श्री मद भागवत पुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह महा पुराण भक्ति ज्ञान और वैराग्य का बोध कराता है आवश्यकता है तो इसे पूर्ण मनोयोग से श्रवण करने का है  कथा व्यास ने पांडवो के वंशज के प्रतापी राजाओं का वर्णन करते हुए उनके शौर्य का वर्णन किया  कथा व्यास ने पितामह भीष्म के चरित्र का वर्णन कर उनके द्वारा भगवान की स्तुति करने की पावन कथा विस्तार से सुनाई 

इस संगीत मयी कथा में प्रख्यात गायक शिवमोहन विश्वकर्मा एवं तबले पर तीरथ भाई अपने सुमधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर रहे हैं  इस कथा को सुनने के लिए गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे |