वाराणसी, सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में काशी सांसद स्केचिंग, पेंटिंग एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन हुआ। 3 से 20 अगस्त तक आयोजित प्रतियोगिता में हजारों बच्चों एवं युवाओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से भाग लेकर काशी की कला, संस्कृति और विविध स्वरूपों को अपनी रचनाओं में उकेरासमापन समारोह में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे वक्ताओं ने बच्चों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए अभिभावकों से बच्चों की रुचि और हुनर को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को जिज्ञासु बने रहने और अपने सवाल खुलकर पूछने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख विजेताओं में प्रथा पाण्डेय, अयान कश्यप, सानवी चौहान, प्रियंका पाण्डेय, इशिका सिंह, सानवी पटेल, उपमन्यु, उष्का पटेल, भूमि विश्वकर्मा, पृथ्वीराज पाल, अथर्व कुशवाहा समेत अन्य प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पाण्डेय ने किया। समापन ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से हुआ।