जौनपुर। नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के विशेष संयोग पर त्रिलोचन महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए इस अवसर पर ग्राम सभा छतारी निवासी पूर्व सैनिक एवं सोनम कंस्ट्रक्शन के ओनर नवीन सिंह द्वारा पिछले सात वर्षों से मंदिर के पास 24 घंटे का विशाल भंडारा चलाया जा रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया। नवीन सिंह ने बताया कि सेना में अनंतनाग में तैनाती के दौरान अमरनाथ यात्रा के भंडारों से प्रेरणा लेकर उन्होंने यह सेवा शुरू की थी। पिछले वर्ष करीब 40 से 45 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया था त्रिलोचन महादेव मंदिर के व्यवस्थापक रविशंकर गिरी ने बताया कि मंदिर का उल्लेख काशी खंड और स्कंद पुराण में मिलता है। उन्होंने कहा कि सावन में यहां विशेष आस्था रहती है भंडारे को सफल बनाने में रोहित सिंह, अभिषेक सिंह रघुवंशी, नीरज सेठ, आशु सिंह, चन्द्रेश्वर सिंह, अभिषेक सिंह, मनीष सिंह सहित सैकड़ों लोगों का सहयोग रहा। सात वर्षों से जारी यह भंडारा सेवा, भक्ति और सामाजिक समरसता की मिसाल बना हुआ है।